गंगा में नहाते समय पांच बच्चे डूबे, चार की मौत; एक गंभीर
डॉ.गायत्री ✍🏻.....
उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले के शुक्लागंज इलाके में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी अंतर्गत चंदन घाट में गंगा नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। आसपास के लोग सभी को निकाल कर पास के नर्सिंगहोम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर बताए जाने पर सभी को कानपुर के रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चार बच्चों को को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ क्षेत्र के रतिराम पुरवा निवासी सलमान का सात वर्षीय बेटा राज बाबू, बेटी नाजिया बानो (11) यही के रहने वाले निजम का बेटा मोहम्मद मुनाजिर (10) और हमीरपुर रियाज (08) के अलावा दस वर्षीय एक बच्ची सुबह जाजमऊ के चंदन घाट पर गंगा नहाने गए थे। तभी नहाते समय सभी गहराई में जाने से डूबने लगे। शोर सुनकर आसपास रहे गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान सभी बच्चों को गोताखोरों ने खोज निकाला जिसमें बेहोशी की हालत में सभी को पास के नर्सिंगहोम ले गए। जहां से कानपुर के कांशीराम रेफर कर दिया गया। जहां पर दोपहर को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने राज बाबू, नाजिया बानो, मुनाजिर और आमिर को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना परिजनों ने गंगाघाट पुलिस को दी।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद