महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए उत्साह के साथ पहुंचते रहे। वहीं, राजिम में आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गरियाबंद जिले के भूतेश्वर नाथ मंदिर में एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आज यहां बाबा भूतेश्वर नाथ की पालकी निकाली जाएगी। वहीं, राजनांदगांव स्थित मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ में विशेष आयोजन हो रहा है। दुर्लभ स्फटिक के पातालेश्वर महादेव और पारे के पारेश्वर ज्योतिर्लिंग का महारुद्राभिषेक रात 10 बजे से शुरू हुआ।
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी