सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच और मेंटोर बन सकते हैं जहीर
मुम्बई। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान अब आईपीएल के आगामी सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटोर व गेंदबाजी कोच बन सकते हैं। इस प्रकार जहीर को दो जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। वहीं एक रिपोर्ट सुपर जायंट्स खेल में अनुभव को देखते हुए जहीर को मेंटोर जबकि गेंदबाजी विशेषज्ञता देखते हुए गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है। अब अगर जहीर सुपर जायंट्स के साथ जुड़ते हैं तो उन्हें मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ-साथ एडम वोग्स, लांस क्लूजनर और जॉन्टी रोड्स जैसे अन्य कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करना होगा। जहीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर काफी अच्छा रहा है और वह मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में भी शामिल रहे हैं।
जहीर मुंबई इंडियंस में लंबे समय से टीम प्रबंधन का हिस्सा हैं। वह गेंदबाज कोच के बाद मुंबई टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट भी रहे हैं। सन 2022 में जहीर को मुम्बई ने प्लेयर्स डेवलपमेंट का ग्लोबल हेड बनाया। जहीर इस पद पर दो साल रहे हैं। अब लगता है कि वह आईपीएल के अगले सत्र में नई भूमिका में नजर आयेंगे। सुपर जायंट्स में 2022 से ही कोई मेंटर नहीं है। इससे पहले गौतम गंभीर इस टीम के लगातार दो साल तक मेंटर रहे पर वह गत सत्र में केकेआर में चले गए थे। वहीं टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बन गये हैं। ऐसे में जहीर को सुपर जायंट्स में गेंदबाजी कोच की अतरिक्त जिम्मेदारी भी मिलेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने