चोरी की बाइक से फर्राटे भरते युवक ने लूटा छात्रा का मोबाइल, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जगमल चौक निवासी 16 वर्षीय किशोरी का मोबाइल बाइक सवार तीन युवक लूट कर भाग निकले थे। मामले की जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो किशोर है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार जगमल चौक निवासी छात्रा गुरुवार सुबह घर से कोचिंग के लिए जा रही थी। दयालबंद चौक गुरूद्वारा के पास पहुंची थी। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास से गुजरे व मोबाइल को लूट कर भाग निकले। मोबाइल लूट का शिकार हुई छात्रा ने सिटी कोतवाली थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच के दौरान चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मद्द से आरोपियों को पकडऩे में सफल हो गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी का नाम सूरज पिता रामलाल सूर्यवंशी (18) है। आरोपी की निशानदेही पर सिटी कोतवाली ने दो किशोर को भी अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने दोस्तो के साथ मिलकर बाइक को चोरी किया और फिर चोरी की बाइक में ही छात्रा से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी व दो किशोर को न्यायालय में पेश कर सिटी कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि