जादू-टोना के आरोप में युवक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: थाना केरलापाल अंतर्गत ग्राम बोरगुड़ा पोंगभेज्जी में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार घटना 11 अगस्त 2025 की है, जिसकी सूचना थाने में प्राप्त होते ही टीम मौके पर रवाना हुई। मृतक की पहचान किसके हिंगा पिता भीमा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और प्रारंभिक जांच की। जांच में पता चला कि मृतक पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर गांव के दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी केरलापाल ने बताया कि इस मामले की विवेचना सूक्ष्मता और गंभीरता से की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जादू-टोना जैसे अंधविश्वास के कारण होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ