जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
कोरबा, पिछले कई वर्षों से दीपका प्रगति नगर कॉलोनी निवासी जल भराव की स्थिति से परेशान है। लगातार हो रही बारिश से दीपका के अधिकांश कॉलोनी क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई है। लोग अपने बचाव में कई उपाय कर रहे हैं। प्रगति नगर कालोनी में यह समस्या पिछले कई वर्षों से निर्मित बताई जा रही है। बताया जा रहा हैं की लगातार बारिश के बाद कालोनी परिसर में एक से दो फीट पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गए जिससे घरों में रखे सामान खराब हो गए। यहां प्रत्येक बारिश में बाढ़ जैसा स्थिति निर्मित हो जाती है जिसे लेकर यहां के निवासी काफी परेशान है।
जानकारी के अनुसार लगातार प्रबंधन के पास अपनी समस्याओं को रखने के बावजूद पानी निकासी की सही व्यवस्था प्रबंधन द्वारा नहीं की जा रही है जिसे लेकर परेशान कॉलोनी की महिलाएं सड़क पर उतर गई और कुर्सी लगाकर बैठ गई। एसईसीएल दीपका प्रबन्धन के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने मांग की है कि प्रगति नगर से पानी निकासी की मुकम्मल व्यवस्था कराने एवं प्रगति नगर तालाब की विधिवत सफाई कर बेल्टिकरी वसाहट दीपका कालोनी एवं अन्य स्थानों से जमा होने वाले पानी की उचित निकासी के तीव्रता के कार्य किया जाए। उनके घरों में जो सामान रखे थे उसकी नुकसानी के साथ जल भराव की समस्या से जल्द निजात दिलाने के लिए मांग रखी गई। उनका कहना है कि अगर इस समस्या को जल्द ही ठीक नहीं किया गया तो आने वाले समय में वे जीएम ऑफिस का घेराव करेंगे।
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
CG SIR: छत्तीसगढ़ में कटे 25 लाख वोटर्स के नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार
टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम
ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन
फेल रही ट्रंप की टैरिफ नीति?: अमेरिका ने लगाया भारी शुल्क, फिर भी भारत से व्यापार घाटा 58.2 अरब डॉलर तक बढ़ा
US Tariff: अमेरिकी टैरिफ बदलाव के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में, सीआईटीआई की महासचिव चंद्रिमा चटर्जी बोलीं