सुशासन तिहार में महिला समूहों को मिली 60-60 हजार की सहायता
रायपुर,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना
सुशासन तिहार के माध्यम से आम लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण करते हुए बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम तेलसरा की महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस सहायता से महिला समूह अब बर्तन बैंक, टेंट व्यवसाय और दोना-पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियों की शुरुआत करेंगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत दी गई इस सहायता से महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग समूह के टेंट व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि पहले गांव में सार्वजनिक आयोजनों के लिए बर्तन और टेंट की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब गांव में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। मिनी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी ने बताया कि समूह द्वारा गांव में बर्तन बैंक की स्थापना की जाएगी ताकि गांव में होने वाले छोटे-बड़े आयोजनों में बर्तनों की आवश्यकता स्थानीय स्तर पर ही पूरी की जा सके। इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी बल्कि महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बघेल ने कहा कि उनका समूह अब दोना-पत्तल निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद तैयार कर आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वहीं जय मां अंबे समूह की अध्यक्ष श्रीमती एकता यादव ने बताया कि वे समूह की महिलाओं को जोड़ते हुए नई आजीविका गतिविधियों की शुरुआत करेंगी। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। महिला समूहों की तत्परता और नवाचार की भावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बिहान योजना के तहत उन्हें जो सहायता और प्रशिक्षण मिल रहा है, उससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होकर सम्मानजनक जीवन जी पा रही हैं। गौरतलब है कि 8 से 11 अप्रैल तक आयोजित सुशासन तिहार के दौरान जिलेभर में आम जनता से विभिन्न विभागों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए थे। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा आमजनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निदान किया जा रहा है।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण