रोहित शर्मा को खरीदेगी लखनऊ सुपर जाएंट्स?
आईपीएल 2024 का रोमांच फैंस और खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। सभी टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की जद्दोजहद में जुटी हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लिए अब तक यह सफर कुछ खास नहीं रहा है। टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या मुंबई को अब तक सिर्फ एक ही जीत दिला पाए हैं, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आईपीएल 2024 की नीलमी से पहले मुंबई के टीम मैनेजमेंट ने गुजरात से ट्रेड किया था। इसके बाद स्टार ऑलराउंडर को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंप दी गई, जिसका फैंस ने विरोध भी किया। अब खबरें आ रही हैं कि हिटमैन टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से नाखुश हैं और अगले सीजन से पहले होने वाले मेग ऑक्शन से पहले टीम का साथ छोड़ सकते हैं।
इस बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच जस्टिन लैंगर का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्हें रोहित शर्मा को टीम में शामिल करने पर चर्चा करते देखा जा सकता है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। माना जा रहा है कि अगर वह आईपीएल के 18वें सीजन में टीम के साथ अनुबंध खत्म करके मेगा नीलामी में शामिल होते हैं तो उनके लिए खरीददारों की कमी नहीं होगी।
लैंगर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वायरल वीडियो में लखनऊ के एक सदस्य ने लैंगर से सवाल किया कि, मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी उपलब्ध हैं, तो आप किस एक खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे? इसके जवाब में लैंगर ने कहा, एक खिलाड़ी अगर मैं किसी को भी ले सकता हूं... आपको क्या लगता है? इसके जवाब में टीम के सदस्य ने रोहित का नाम लिया। इस पर लैंगर ने हंसते हुए कहा, रोहित शर्मा? हम उन्हें मुंबई से लेने जा रहे हैं? आप बेहतर वार्ताकार बनिएगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये होने जा रहा है।
रोहित ने MI को बनाया पांच बार चैंपियन
रोहित शर्मा आईपीएल 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वह अब तक फ्रेंचाइजी के लिए 202 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 5159 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। रोहित ने एमआई को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जिताया।
दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
मानपुर में जुए के बड़े अड्डे का खुलासा, 13 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी पकड़े गए
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स में 900+ अंकों की गिरावट
फाइनल मैच में विवादित जश्न, अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका फाइन