प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने किया पति का कत्ल
मथुरा । यूपी के मथुरा जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने बच्चों के सामने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान तीन लड़कों ने उसकी मदद भी की। बाद में कपड़े उतारकर पति की लाश को घर से बाहर फेंक दिया। गांव वालों ने जब लाश देखी, तो सनसनी फैल गई, तभी पत्नी भी दौड़ते हुए घर से बाहर निकल आई और पति की लाश पर दहाड़ें मारकर रोने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन की टावर वाली गली में सुबह घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा होने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अशोक की पत्नी भारती को यह बताया तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। यह दिखाने का प्रयास किया कि छत से गिरकर अशोक की मौत हुई है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन और पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक युवक के भाई ने बताया कि अशोक की करीब 14 साल पहले आगरा के अरेला गांव निवासी बनारसी लाल की बेटी भारती के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शादी से पहले ही उसका अपने मायके में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे आए दिन झगड़ा होता था। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बड़ा बेटा आठ साल का है तथा छोटा बेटा चार साल का है।
मृतक के भाई के अनुसार उसके आठ साल के भतीजे सनी ने थाने में ही सबके सामने हत्या का राजफाश कर दिया। सनी ने पुलिस को बताया कि मम्मी ने पापा को तीन लोगों के साथ मिलकर डंडे से मारा। एक हत्यारे ने उसे डांटा और किसी को कुछ बताने पर पिता की तरह पिटाई करने को बोला। इसके बाद वह डर के मारे सो गया। घर पर भी उसने किसी को नहीं बताया। अशोक की हत्या में प्रयोग किया डंडा उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर एक खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस ने डंडे को कब्जे में ले लिया।
प्रशासन ने कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की
भारत-फिलीपींस संबंधों को नई मजबूती देने की जिम्मेदारी
साली को भेजा गया वॉइस मैसेज बना परिवार में बवाल की वजह
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
महिला और उसके पति को कथित तौर पर बंधक बनाने का आरोप
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं
IND vs ZIM: रिंकू नहीं खेले तो कौन लेगा उनकी जगह? जानिए जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11