वेस्टइंडीज ने तीसरा टी20, श्रीलंका ने सीरीज जीती
कोलंबो । वेस्टइंडीज ने वर्षा प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ-लुईस नीति से श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले दो मैच जीते थे। ऐसे में उसने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज की जीत में एविन लुईस की अहम भूमिका रही। लुइस ने 102 रनों की पारी खेली। लुईस ने छक्का लगातार 61 गेंद में अपना पांचवां शतक लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस सलामी बल्लेबाज ने 51 रन के स्कोर पर टखना मुड़ने के बाद भी खेलना जारी रखते हुए शतकीय पारी खेली।
श्रीलंका ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 156 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण पांच घंटे खेल रुका रहा जिससे मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। इस प्रकार वेस्टइंडीज को जीत के लिए 23 ओवरों में 195 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे टीम ने 22 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाकर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से दोनों सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका ने 56 और अविष्का फर्नांडो ने 34 रन बनाये। इस प्रकार इन दोनो ने पहले विकेट के लिए 17 आवेर में 81 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। एक बार फिर जब खेल शुरू हुआ तो कुसाल मेंडिस ने नाबाद 56 रन बना दिये। वहीं निसांका ने 58 गेंद में अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। मेंडिस ने केवल 19 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने शुरुआत में ही ब्रेंडन किंग 16 का विकेट खो दिया। लुईस और कप्तान शाई होप 22 ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर पारी को संभालने का प्रयास किया। होप के आउट होने के बाद लुईस और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी।
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च
रहस्यमय हालात में झाक मठ के महंत पारसनाथ की मौत, कुंड में मिला शव
गैस संकट पर बयान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का झटका: प्रिंसिपल पर धर्म परिवर्तन का मामला जारी रहेगा
शादी का अनोखा ड्रामा: पुलिस ने दूल्हे को उठाया, दुल्हन ने कहा- जेल में शादी कर दो
महिलाओं के खाते में आई लाड़ली बहना की 34वीं किस्त, CM ने भेजे 1836 करोड़
LPG सप्लाई व्यवस्था के लिए भोपाल प्रशासन की नई गाइडलाइन, होटल अब लकड़ी-कोयला भी जला सकेंगे