विनोद कांबली का टेस्ट औसत, तेंदुलकर और कोहली से बेहतर
नई दिल्ली । सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भारत के महानतम टेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन एक ऐसा नाम भी है जिसका टेस्ट औसत इन दोनों दिग्गजों से भी ज्यादा है वह हैं विनोद कांबली। दिलचस्प बात यह है कि कांबली न सिर्फ तेंदुलकर के हमउम्र और बचपन के दोस्त हैं, बल्कि टेस्ट औसत के मामले में उनसे आगे भी हैं।
बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेले और 1084 रन बनाए। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में कांबली का औसत सबसे ज्यादा है 54.2। जो कि सचिन तेंदुलकर (53.78), सुनील गावस्कर (51.12), विजय हजारे और विराट कोहली (46.85) जैसे महान खिलाड़ियों से भी बेहतर है। आंकड़ों की सूची में राहुल द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 164 टेस्ट में 52.63 की औसत से रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 50.2 के औसत के साथ पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, विराट कोहली का औसत एक समय 55 के करीब था, लेकिन करियर के आखिरी दौर में फॉर्म गिरने से यह घटकर 46.85 पर आ गया।
भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ टेस्ट औसत (1000+ रन बनाने वाले खिलाड़यों की सूची)
1. विनोद कांबली – 54.2
2. सचिन तेंदुलकर – 53.78
3. राहुल द्रविड़ – 52.63
4. सुनील गावस्कर – 51.12
5. यशस्वी जायसवाल – 50.2
कांबली ने 90 के दशक की शुरुआत में सनसनी मचा दी थी। शुरुआती दौर में लगातार दो दोहरे शतक और कई बड़ी पारियों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। लेकिन निजी कारणों, स्वास्थ्य समस्याओं और विवादों में फंसने के चलते उनका करियर लंबा नहीं चल सका। मैदान के बाहर की गलत आदतों और अस्थिर जीवनशैली ने उन्हें क्रिकेट से समय से पहले दूर कर दिया।
आज भी कांबली भारतीय क्रिकेट इतिहास में उस ‘खोई हुई प्रतिभा’ का उदाहरण माने जाते हैं, जो आंकड़ों में तो अमर है, लेकिन निरंतरता और अनुशासन की कमी के कारण महान खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं बना सका। उनके 54.2 के औसत का रिकॉर्ड अब भी कायम है और यह बताता है कि सही दिशा और अनुशासन के साथ उनका करियर कहां तक जा सकता था।
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक