विजय शाह की मुश्किलें बढ़ीं, मंत्री पर एक और परिवाद दर्ज
Vijay Shah- मध्यप्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बताने और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना के संबंध में दिए गए अनर्गल बयान का प्रदेशभर में जोरदार विरोध किया जा रहा है। प्रदेशभर में इन दोनों मंत्रियों की खिलाफत करते हुए इस्तीफे की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विजय शाह और जगदीश देवड़ा के पुतले फूंके जा रहे हैं। इस गहमागहमी के बीच एमपी के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन पर एक और परिवाद दर्ज किया गया है जिसकी सुनवाई 26 मई को होगी।
विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताने से उपजा विवाद लगातार जारी है। इस मामले में वे बुरी तरह फंसे चुके हैं। पहले से ही जनता की अदालत और कोर्ट में घिरे विजय शाह को अब बिहार की एक अदालत में भी जवाब देना पड सकता है। उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है।
मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी पर मुजफ्फरपुर के पक्की सराय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मोजाहिद ताहिर उर्फ एम. राजू नैय्यर ने सीजेएम (पूर्वी) की कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकियों की बहन’ कहकर अपमानित किया गया है। राजू नैय्यर ने अदालत से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कर्नल सोफिया का ऑपरेशन सिंदूर में सराहनीय योगदान
कर्नल सोफिया का ऑपरेशन सिंदूर में सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया लेकिन मंत्री विजय शाह ने आतंकियों की बहन बताकर हर किसी को आहत कर दिया है। कर्नल सोफिया का अपमान राष्ट्रीय शर्म की बात है, यह सभी देशभक्तों का अपमान है।
कोर्ट के तेवर उनके खिलाफ बेहद सख्त
बता दें कि इंदौर के महू में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस बयान पर हाईकोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ महू के मानपुर थाने में एफआइआर भी दर्ज हो चुकी है। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री विजय शाह ने अपने बयान को लेकर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर मैं 10 बार माफी मांगता हूं। हालांकि कोर्ट के तेवर उनके खिलाफ बेहद सख्त बने हुए हैं।
राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश