अमेरिका ने म्यूजिक डिप्लोमैसी 2024 की शुरुआत की
वाशिंगटन । अमेरिका ने अपने वार्षिक ‘म्यूजिक डिप्लोमैसी 2024’ की शुरुआत भारत से की और मशहूर संगीतकार हर्बी हैनकॉक तथा डायने रीव्स नई दिल्ली और मुंबई में प्रस्तुतियां दे रहे हैं। विदेश विभाग ने आधिकारिक घोषणा में कहा कि अमेरिका के दो दिग्गज संगीतकार ‘ग्लोबल म्यूजिक डिप्लोमैसी इनीशिएटिव’ के तहत 14-24 जनवरी तक भारत में हैं।
इसके साथ ही डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की विरासत की स्मृति में भारत में अमेरिकी मिशन ने हर्बी हैनकॉक, डायने रीव्स और ‘हर्बी हैनकॉक इंस्टीट्यूट ऑफ जाज़ परफॉर्मेंस‘ को नई दिल्ली तथा मुंबई में शिक्षा कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने तथा भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसका उद्देश्य अमेरिका और भारत के लोगों के बीच शांति को बढ़ावा देना तथा संबंधों को मजबूत बनाना है। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने नई दिल्ली में यूसीएलए समूह के साथ प्रस्तुति दी। वह कॉन्सर्ट पियानोवादक भी हैं। मुंबई में हैनकॉक और रीव्स के साथ भारतीय कलाकार सितारवादक पूर्बायन चटर्जी और तबलावादक स्वरूपा अनंत-सावकर भी प्रस्तुति देने वाले है।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर