रिम्स के दो डाक्टरों की सड़क हादसे में हुई मौत
रिम्स के दो डाक्टरों की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार चलाने के दौरान डाक्टर ने सीट बेल्ट लगाकर रखा था। इसके बाद भी कार का एयर बैग नहीं खुला। अगर एयर बैग खुलता तो संभवत: जान बच सकती थी। दो डाक्टर मृतक के सिर में सीधे चोट आने मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसे में गुजरात निवासी डा. स्मित पटेल, राजस्थान के कोटा निवासी डा. ऋषभ प्रसाद अपने अन्य साथियों और जूनियर्स के साथ सुबह छह बजे गोढ़ी स्थित रिम्स जा रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट के दूसरे तरफ की रोड में चली गई। इस दौरान रिम्स की डाक्टरों की गाड़ी आ रही थी वह भी उसकी चपेट में आ गई। इससे वह गाड़ी भी पलट गई। उसमें बैठे दो डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी
हादसे में डा. स्मित रिम्स से एमडी और ऋषभ प्रसाद एबीबीएस में इंटर्नशिप कर रहे थे। वहीं डा. शशांक शक्ती, एमडी निवासी नागपुर महाराष्ट्र, जियांशु वर्मा, एबीबीएस निवासी देवरिया उप्र, पल्लव राय, एनेस्थेटिक निवासी बस्तर छत्तीसगढ़ और पवन कुमार राठी, एनेस्थेटिक निवासी गुजरात पढ़ाई कर रहे हैं। चार घायलों का इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है। दो लोग सुबह नागपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इस वजह से नहीं खुल पाते एयरबैग
काम कैसे करते है
एयरबैग सेंसर कंट्रोल से जुड़े होते हैं। 60 से 80 किमी/घंटे की स्पीड से हादसा होने पर एयरबैग खुल जाते है। टक्कर के बाद एयरबैग 200 किमी/ घंटे के रफ्तार से खुल जाता है, लेकिन यह स्पीड सेंसटीव नहीं है।
क्यों खुल नहीं पाते
सीट बैल्ट लगे होने की स्थिति में ही एयरबैग खुलते हैं। झटके के बाद एयरबैग ट्रीगर सेंसर होते है, लेकिन वाहनों पर गार्ड या बुल बार्स लगे होते है तो सेंसर भी उतनी तेजी के साथ काम नहीं कर पाता। क्योंकि झटका सेंसर तक नहीं पहुंच पाता।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव