टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा......
पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने कुछ फोटोज शेयर किए थे जिसके बाद से ये अफवाह आने लगी कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब गोपी बहू ने अपनी एक पोस्ट के जरिए इन सभी अफवाहों पर लगाम लगा दिया है।
देवोलीना ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट करके इस पर सफाई दी है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अभी भी ये बात कंफर्म नहीं की है कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं? लेकिन उन्होंने अपनी स्टेटमेंट के जरिए लोगों को दूर रहने और उनकी प्राइवेसी में दखल ना देने के लिए कहा है। देवोलीना ने कहा कि जब भी उनका मन होगा वह अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करेंगी इसलिए तब तक कोई भी उन्हें परेशान ना करे।
एक्ट्रेस ने लिखा लंबा चौड़ा मैसेज
बता दें कि देवोलीना इन सभी मामलों में बहुत ही स्ट्रेट फॉरवर्ड हैं और उन्हें लोगों का मुंह बंद करना बहुत अच्छे से आता है। देवोलीना ने लिखा,“बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर मुझे लंबे लंबे मैसेज भेज रहे हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि जब भी मुझे लगेगा कि मुझे आपके साथ कोई न्यूज शेयर करनी है तो मैं खुद कर दूंगा। अभी के लिए,कृपया मुझे परेशान न करें।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर आप क्या करेंगे? क्या हेडलाइन बनाओगे,अपना खुद का कंटेंट लिखोगे, ट्रोल करोगे या 2-3 अच्छी चीजें लिख दोगे? लेकिन मेरा विश्वास करो,मुझे इनमें से कुछ भी नहीं चाहिए। यह मेरा पर्सनल स्पेस है और आपको मुझे परेशान करने का कोई अधिकार नहीं है।"
फैंस पूछने लगे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल
देवोलीना ने जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमें कथित तौर पर उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा था। इसके बाद से उनके फैंस ने कमेंट के जरिए देवोलीना से सवाल पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,“गोपी बहू तुम प्रेग्नेंट हो क्या मुझे कोकिला बहन को खुशखबरी देनी चाहिए प्लीज बताना जरूर।” एक अन्य यूजर ने लिखा "मॉम टू बी"।
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा