फिल्म 'मामला लीगल है' का ट्रेलर हुआ रिलीज
निर्देशक राहुल पांडे की फिल्म कॉमेडी शो 'मामला लीगल है' रिलीज को तैयार है। कोर्ट रूम की कहानी पर आधारित पर इस फिल्म में रवि किशन, निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा, विजय राजोरिया, यशपाल शर्मा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसके जबर्दस्त कॉमेडी दृश्य ने दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है।
इस दिन सीरीज होगी रिलीज
कोर्ट रूम के अंदर की कहानी को निर्देशक राहुल पांडे ने बेहतरीन तरीके से पिरोया है। वहीं, फिल्म के अभिनेता भी अपने किरदार में खूब जम रहे हैं। रवि किशन और यशपाल शर्मा वकील की भूमिका में हैं, जिनकी डायलॉग डिलेवरी और कॉमिक टाइमिंग ने सीन को मजेदार बना दिया है। ट्रेलर में जबर्दस्त अदालती पंच लाइन को पेश किया गया है। सीरीज एक मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
पटपड़गंज जिला न्यायालय
सीरीज के ट्रेलर में पटपड़गंज जिला न्यायालय को दिखाया गया है, जहां अभिनेता रवि किशन वीडी त्यागी के रूप में एक चतुर वकील के किरदार में हैं। वे कानून के लंबे हाथ को चुनौती देते हैं। उनके साथ हार्वर्ड एलएलएम की पूर्व छात्रा अनन्या श्रॉफ भी है, जो फिल्म में नैला ग्रेवाल के किरदार में है। ट्रेलर में सुजाता नेगी भी नजर आ रही हैं, उन्होंने निधि बिष्ट का किरदार निभाया है। हालांकि, उन्होंने अभी तक एक भी केस नहीं लड़ा है, लेकिन उन्हें खुद के लिए एसी ऑफिस चाहती हैं। इसके अलावा कोर्ट मैनेजर विश्वास पांडे का किरदार में अनंत वी जोशी नजर आ रहे हैं, जिनका सिर्फ कोट काला है पर दिल नहीं।
रवि किशन ने पहली बार निभाया वकील का किरदार
सीरीज के बारे में बताते हुए अभिनेता रवि किशन ने कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने एक वकील का किरदार निभाया है और मैं आपको बता नहीं सकता कि यह कितना मजेदार था। समीर, राहुल और सौरभ के साथ काम करना शानदार रहा, जब उन्होंने पहली बार मुझे इसकी कहानी सुनाई तो मैं इसे मना नहीं कर सका, क्योंकि मैं इन किरदारों की कल्पना कर सकता था। 'खाकी' के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। मुझे यह पसंद है कि वे एक अभिनेता को दो विभिन्न भूमिकाओं के साथ चुनौती देते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को 'मामला लीगल है' देखने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया है।'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई