सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या 3: अंतिम वार' का ट्रेलर हुआ जारी
सुष्मिता सेन की चर्चित वेब सीरीज आर्या का अंतिम सीजन रिलीज के लिए तैयार है। आज 'आर्या 3: अंतिम वार' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें सुष्मिता सेन शेरनी जैसे तेवर दिखाती नजर आई हैं। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फरवरी में रिलीज होगी। तीसरा सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। इसमें दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा।
ट्रेलर की शुरुआत में आर्या कहती नजर आती है, 'मेरी कहानी का हर पन्ना खून से लिखा था, पर सोचा नहीं था कि उसका अंत मेरे ही खून से होगा। अपने बच्चों के प्रोटक्शन के लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं। इसलिए मुझे ट्रांसपोर्ट और सप्लाई, दोनों में आगे बढ़ना है'। इसके बाद नसीहत मिलता है, 'सप्लायर बनने के सपने छोड़ दो आर्या, क्योंकि हमने अभी शिकार करना छोड़ा नहीं।'
'शेरनी और भेड़िए की लड़ाई में जीत हमेशा शिकारी की होती है। बच्चों की नफरत सहती है', ऐसे कई डायलॉग ट्रेलर में सुनने को मिले हैं। बता दें कि इस सुपरहिट सीरीज निर्माताओं ने हाल ही में 'आर्या 3: अंतिम वार' का एलान किया था और अब इसका ट्रेलर जारी हो चुका है। सामने आए ट्रेलर में सुष्मिता जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं।
'आर्या 3 अंतिम वार' का प्रीमियर 9 फरवरी को डिज्नी+ हॉस्टार पर होगा। सुष्मिता आखिरी बार पंजे निकालने आ रही हैं। इस सीरीज में वे टूटती नजर आती हैं। उनके बच्चे उनसे सवाल करते हैं। तीखी बातें बोलते हैं, लेकिन वे मजबूती से डटकर हर विपरीत परिस्थिति का सामना करती नजर आ रही हैं।
इस ट्रेलर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार ने ट्विटर पर साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक आखिरी बार, शेरनी करेगी एक अंतिम वार।' ट्रेलर को लेकर यूजर्स काफी उत्साहित हैं और सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक