अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर हुआ रिलीज
अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में आज गुरुवार, 22 फरवरी को मेकर्स ने 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर बेहद ही जबर्दस्त और खौफनाक है। फिल्म के ट्रेलर में शैतानी शक्तियां देखाकर अजय देवगन पर आर माधवन भारी पड़ते नजर आए हैं।अजय देवगन फिल्म 'शैतान' में अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे। हालांकि उनकी लड़ाई किसी दुश्मन से नहीं, बल्कि काली शक्तियों के साथ होगी। 'शैतान' के कई पोस्टर्स सामने आने के बाद आज इसका ट्रेलर जारी किया है। इसके बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। 'शैतान' का ट्रेलर देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएगा। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही खौफनाक है। 'शैतान' का 2 मिनट 26 सेकंड का ये ट्रेलर देखकर आपकी रुह कांप जाएगी। फिल्म के ट्रेलर में देखाया गया है कि आर माधवन मेहमान बनकर अजय देवगन के घर पर पहुंचते हैं और उनकी बेटी को काली शक्तियों से अपने बस में कर लेते हैं। मगर बाद में अजय को उनकी शैतानी शक्तियों के बारे में पता चल जाता है। शैतान बने माधवन का खूंखार अवतार बेहद ही डरावना है। ट्रेलर में आर माधवन अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अजय देवगन और ज्योतिका भी जबर्दस्त अभिनय करते हुए नजर आए हैं। ज्योतिका ने फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चौहान से मुलाकात कर जाना स्वास्थ्य का हाल
प्रदेश में विकास को बनाया गया है राष्ट्रनिर्माण का आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को दिया जाएगा उद्योग का दर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नासा ने टाल दिया अपना मून मिशन, अब मार्च में नहीं होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या है वजह ?
अब सिर्फ 55 मिनट में पहुंचेंगे दिल्ली, PM मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत को दिखाई हरी झंडी
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी