सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहा है यह बल्लेबाज
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विराट कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था. जिसके बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटीदार को भारतीय टीम में शामिल किया गया. भारतीय टीम मैनेजमेंट और फैंस को रजत पाटीदार से काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस बल्लेबाज ने निराश किया. इस सीरीज में रजत पाटीदार नंबर-4 पर खेलते रहे, लेकिन अब तक 5 पारियों में महज 63 रन बना सके हैं. बहरहाल, अब सवाल है कि क्या इस फ्लॉप शो के बाद रजत पाटीदार को धर्मशाला टेस्ट में भी मौका मिलेगा?
रजत पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी से किया है निराश
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की 5 पारियों में रजत पाटीदार ने 12.6 की मामूली एवरेज से रन बनाए हैं. हालांकि, इस बल्लेबाज का डोमेस्टिक रिकॉर्ड शानदार रहा है. रजत पाटीदार ने डोमेस्टिक मैचो में बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है. इस बल्लेबाज ने 57 फर्स्ट क्लास की 97 पारियों में 44.46 की एवरेज से 4046 रन बनाए हैं, लेकिन इंग्लैंड सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. वहीं, इस बीच भारतीय टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने रजत पाटीदार के खराब फॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
धर्मशाला में भी रजत पाटीदार को मिलेगा मौका!
भारतीय टीम के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि वह लगातार रजत पाटीदार से बात कर रहे हैं. कोई खिलाड़ी महज 2 मैचों के बाद खराब नहीं हो सकता. ये किसी भी खिलाड़ी के साथ हो सकता है. बहरहाल, विक्रम राठौड़ की बातों से साफ है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रजत पाटीदार के साथ है. ऐसे में माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में रजत पाटीदार को फिर मौका मिलेगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट 11 मार्च से खेला जाएगा. दोनों टीमें धर्मशाला में आमने-सामने होगी.
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर