ये गैजेट्स गर्मियों में आपके बहुत काम आएंगे
नई दिल्ली। गर्मियों के सीजन में खुद को कूल रखने के लिए कई तरह के तामझाम करने पड़ते हैं। जब हम घर पर होते हैं तो कूलर-पंखा व एसी से गर्मी से छुटकारा पा लेते हैं। लेकिन जब घर से बाहर निकलते हैं तो गर्मी से बचने के लिए कोई तरीका नहीं सूझ पाता है। हम यहां कुछ ऐसे डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं, जो गर्मियों के सीजन में आपके लिए बहुत काम के साबित होंगे। अच्छी बात है कि इन्हें घर से बाहर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूएसबी के साथ पोर्टेबल फैन
गर्मियों के सीजन में यूएसबी से चलने वाले पोर्टेबल फैन आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इन पोर्टेबल फैन्स को कहीं भी ले जाया जा सकता है और अच्छी बात ये यूएसबी पोर्ट के जरिये चार्ज होते हैं। इन्हें आप पॉकेट में भी फिट कर सकते हैं। अगर आपके पास इन्हें चार्ज करने का कोई जुगाड़ नहीं है तो इन्हें स्मार्टफोन या अन्य यूएसबी पावर सोर्स से चार्ज किया जा सकता है।
वियरेबल मिनी पोर्टेबल फैन
यह फैन कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं और इन्हें गर्दन में लटकाकर कहीं भी जा सकते हैं। गर्मियों में अगर कहीं बाहर जाते हैं तो वहां भी आपको कूलिंग मिलेगी। इनमें रिचार्जेबल बैटरी दी जाती है, जिसे चार्ज करके आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
पर्सनल एयर कूलर
भयंकर गर्मी से चैन पाने के लिए पर्सनल एयर कूलर को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पर्सनल कूलर ह्यूमिडिफायर फंक्शन के साथ भी पेश किए जाते हैं। यह किसी छोटे इलाके को ठंडा रखने के लिए बेस्ट विकल्प हैं। इन्हें अमेजन और फ्लिपकार्ट से सस्ती कीमत में लिया जा सकता है।
मिनी कार रेफ्रिजरेटर
गर्मियों के सीजन में कहीं बाहर जा रहे हैं और पानी ठंडा करने की परेशानी आती है तो इस स्थिति में मिनी कार रेफ्रिजरेटर बेस्ट ऑप्शन है। यह गाड़ी के थोड़े स्पेस को घेरते हैं। इन्हें कुछ भी ठंडा किया जा सकता है। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं होत है।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा