रांची में भारत-इंग्लैंड मैच रद्द कराने के लिए आतंकी पन्नू ने दी धमकी
झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के स्टेडिमय में 23 से 27 फरवरी के बीच होने वाले भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच को रद कराने के लिए सिख फार जस्टिस के प्रमुख और खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। पन्नू ने यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो के माध्यम से मैच को रद कराने के लिए भारत में प्रतिबंधित संगठन सीपीआइ माओवादियों से आह्वान किया है।कहा है कि झारखंड व पंजाब में बवंडर पैदा करो तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा व इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टाक को मैच नहीं खेलने दो। उसने इंग्लैंड टीम को वापस जाने के लिए भी धमकाया है। इस मामले में रांची के धुर्वा थाने में पदस्थापित दारोगा मदन कुमार महतो के बयान पर 19 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई है।दारोगा महतो ने शिकायत में लिखा है कि पन्नू ने भारत में दहशत फैलाने तथा आदिवासियों के मन में सरकार के प्रति घृणा पैदा करने का प्रयास किया है। उसका वीडियो यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। उसका यह कृत्य यूएपी अधिनियम, आइटी अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है।पन्नू ने माओवादियों से यह भी आह्वान किया है कि आदिवासियों की जमीन पर क्रिकेट नहीं होने देना है। दारोगा ने शिकायत में लिखा है-दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के माध्यम से खेल में बवंडर मचाने के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी करने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत है। भारत सरकार व बीसीसीआई को भी काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया गया है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी