रायपुर में बारिश से तापमान चार डिग्री लुढ़का
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला गया। बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक रायपुर का मौसम ऐसा ही रहेगा। दो दिनों तक गर्मी कम रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तरी अंदरूनी ओडिशा से राजस्थान के बीच विस्तारित है। हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक मौजूद है। इसके प्रभाव से बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्ष होने की संभावना है। साथ ही हवा की गति अधिक होने और ओलावृष्टि भी होने का अनुमान है।
बदले मौसम का तापमान चार डिग्री लुढ़का
इससे पहले मंगलवार को रायपुर का मौसम सुबह से बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। लेकिन दिन चढ़ते ही लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान नजर आए। शाम के समय रायपुर का मौसम एक बार फिर बदल गया। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।
सोमवार को रायपुर का तापमान अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था, लेकिन मंगलवार को अचानक बदले मौसम से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री था।
जानिए अन्य शहरों का तापमान
वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 38.2 डिग्री, जगदलपुर में 25.6 डिग्री, दुर्ग में 36.4 डिग्री, राजनांदगांव में 41.6 डिग्री और अंबिकापुर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जगदलपुर में 61 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। जबकि रायपुर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। रायपुर में बुधवार को भी आकाश मेघमय रहेगा और अंधड़, गरज-चमक, वज्रपात की चेतावनी दी गई है।
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
SC के फैसले के खिलाफ ट्रंप के तीखे तेवर… रिफंड की बजाए नए टैरिफ को 10 से बढ़ाकर 15% किया