कश्मीर में टेम्परेचर शून्य से नीचे, शीतलहर जारी
नई दिल्ली । कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में टेम्परेचर माइनस 2.4, कोकेरनाग में माइनस 1.2 और कुपवाड़ा में माइनस 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरे कश्मीर में शीतलहर जारी है। घाटी में इस समय चिल्लई कलां(भीषण ठंड) का दौर चल रहा है। यह करीब 40 दिनों तक रहता है।
वहीं, मंगलवार सुबह देश के 19 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में दिखे। कोहरे के कारण मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार 9 जनवरी की सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंच गई। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में विजिबिलिटी 50 से 500 मीटर के बीच रही। उत्तर प्रदेश के बरेली, वाराणसी और गोरखपुर में सुबह 5 बजे 25 मीटर विजिबिलिटी रही। राजस्थान के जैसलमेर में धुंध के कारण सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है। यहां सुबह 5 बजे विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। राजस्थान और बिहार में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। मप्र के भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर समेत 9 शहरों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पंजाब के 13 और हरियाणा के 12 शहरों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। दक्षिण के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 4-5 दिनों तक बारिश जारी रहने की आशंका है। तमिलनाडु में 10 जनवरी को भारी बारिश हो सकती है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू