फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का टीजर हुआ रिलीज
साल 2023 में सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी' से धूम मचाई थी। फिल्म में अदा को मेडिकल कॉलेज में चल रही आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करते देखा गया था। अब वह आईपीएस बनकर नक्सलियों का खात्मा करने के लिए तैयार हैं।
अदा शर्मा की आगामी फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' का एलान पिछले साल किया गया था। तब से इस मूवी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फाइनली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
बस्तर- द नक्सल स्टोरी का टीजर रिलीज
अदा शर्मा ने 6 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' का टीजर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक्स पर लिखा है, "निर्दोष लोगों के खून से लाल रंग की कहानी! अनकही कहानी कैद करें। बस्तर- द नक्सली स्टोरी का टीजर आउट।" फिल्म में अदा शर्मा IPS ऑफिसर नीरजा माधवन का किरदार निभाती नजर आएंगी।
अदा शर्मा ने JNU पर साधा निशाना
सामने आए टीजर की शुरुआत अदा से होती है। एक मिनट 16 सेकेंड के वीडियो में अदा ने कहा, "पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्धों में हमारे 8,738 जवान शहीद हुए हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15 हजार से ज्यादा जवानों की हत्या की है। बस्तर में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने बड़ी क्रूरता से मारा था और तब इसका जश्न मनाया गया JNU में।"
नक्सलियों से बदला लेंगी अदा शर्मा
अदा शर्मा ने आगे कहा, "सोचिए हमारे देश की इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है। कहां से आती है ऐसी सोच। बस्तर में भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं यह नक्सली और इनका साथ दे रहे बड़े शहरों में बैठे लेफ्ट लिबरल सूडो इंटेलैक्चुअल्स। इन वामपंथियों को सड़क पर खड़ा कर सरेआम गोली मार दूंगी। चढ़ा देना फांसी पर।"
सुदीप्तो सेन निर्देशित 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी