सीएए को लेकर जामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन
नई दिल्ली । मोदी सरकार द्वारा जारी की गई सीएए की अधिसूचना के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया और दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रों का प्रदर्शन हुआ। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जामिया में छात्र ग्रुप ने यूनिवर्सिटी गेट नं.-7 के आगे प्रदर्शन के साथ अपनी मांगें रखीं। जामिया में कुछ स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कैंपस और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दूसरी ओर, दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी कुछ स्टूडेंट्स ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने 50-60 छात्रों को हिरासत में ले लिया।
जामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर लेफ्ट संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), एआईडीएसओ, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) सहित कई ग्रुप ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांग की है कि इस सीएए अधिसूचना को वापस लिया जाए और उन सभी स्टूडेंट्स के खिलाफ चलाए जा रहे केस निरस्त किए जाएं, जिन्होंने चार साल पहले हुए सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था।
छात्रों ने प्रेसवार्ता कर कहा कि जब से सीएए की अधिसूचना जारी हुई है, जामिया इलाके में भारी तादाद में पुलिस घूम रही है। स्टूडेंट्स ने पुलिस बल हटाने की भी मांग की।
दूसरी ओर, डीयू के आर्ट्स फैकल्टी में आइसा सहित कुछ संगठनों ने प्रदर्शन किया। मगर इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आइसा का कहना है कि पुलिस ने स्टूडेंट्स को घसीटकर, मार-पीट कर हिरासत में लिया।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?