प्रकाश फैलाएं घर में आयेगी लक्ष्मी
हिंदु धर्म के सबसे बड़े त्योहार दीपावली की तैयार शुरु हो गयी है। दिवाली के लिए यदि घर को तैयार कर रहे हैं तो हर कमरे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें। कुछ आसान तरीकों से आप उस कमरे को भी जगमग कर सकते हैं जहां कम रौशनी होती है। इससे घर में लक्ष्मी भी आती है।
जिस कमरे में ज्यादा अंधेरा रहता है, जहां तक संभव हो सके, अंधेरे कमरे की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करवाएं। लाइट शेड वाले परदे, बेडशीट का इस्तेमाल करें चमक को और बढ़ाने के लिए कमरे में परदे, बेडशीट और कुशन आदि के कलर्स भी लाइट शेड के रखें।
मिरर फर्नीचर से अंधेरे कमरे में फैलेगी रोशनी
ऐसे कमरे के लिए मिरर फर्नीचर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि इस पर जहां से भी लाइट आएगी, यह और भी अधिक चमकने लगता है और कमरे में रोशनी बढ़ती है।
रिफ्लेक्टिंग फ्लोरिंग है अच्छा विकल्प
अंधेरे वाले कमरे में रिफ्लेक्टिंग फ्लोरिंग भी अच्छा विकल्प है, जिससे कमरे में चमक बढ़ सकती है। इसमें आजकल एलईडी का भी इस्तेमाल होता है।
कमरें में लाइट्स का ऐसे करें इस्तेमाल
इसके बावजूद भी अगर कमरे में प्रकाश नहीं आता तो आप क्रत्रिम रोशनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कमरे में हैंगिंग लाइट्स का प्रयोग भी अंधेरे को दूर कर सकता है। इसके अलावा दीवारों पर लैम्प्स भी लगवाए जा सकते हैं। यदि संभव हो तो कमरे की सीलिंग में लाइटिंग की व्यवस्था कर सकते हैं। आजकल लाइटिंग वाला सीलिंग फैन भी काफी चलन में है।बहरहाल यह जान लें कि आपका घर जितना चमकेगा उतनी ही लक्ष्मी आपके घर आयेगी।
15 मार्च को लखनऊ में बसपा की बड़ी रैली, कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, पछुआ थमी; बुंदेलखंड में तापमान 35 के ऊपर
सहारा की संपत्तियां बिकने की कगार पर, ED जांच में बड़े राज सामने
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: प्रदेश अध्यक्ष
प्यार में दरिंदगी: विवाद के बाद प्रेमी ने महिला को चलती ट्रेन से धक्का दिया
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
अजीबोगरीब जन्म से चौंका गांव: गाय ने दिया दो मुंह और पांच पैर वाली बछिया को जन्म
Mohan Yadav का निर्देश: Gulf War के बीच पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर रखी जाएगी नजर