एसजेवीएन ने देश की पहली हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना का किया उद्घाटन
नई दिल्ली । एसजेवीएन लिमिटेड ने झाकड़ी, हिमाचल प्रदेश में कंपनी के 1,500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में भारत की पहली बहुउद्देशीय (ताप और विद्युत संयुक्त) हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्घाटन करने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना में बनने वाली हरित हाइड्रोजन का उपयोग एनजेएचपीएस की उच्च वेग ऑक्सीजन ईंधन (एचवीओएफ) की कोटिंग सुविधा में उसकी दहन ईंधन आवश्यकताओं के लिये किया जायेगा। इसके साथ ही यह 25 किलोवॉट क्षमता के ईंधन सेल के जरिये बिजली भी पैदा करेगा।
देश के इस पहले बहुउद्देशीय (ताप और विद्युत संयुक्त) हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन 24 अप्रैल, 2024 को चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने किया। चेयरपर्सन ने कहा, ‘‘भारत सरकार के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के साथ आगे बढ़ते हुये एसजेवीएन की यह हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना विद्युत क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी लाने की तैयारी है, इसके साथ ही हरित हाइड्रोजन को एक स्वच्छ उर्जा स्रोत के तौर पर स्थापित किया जा रहा है।’’
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना