एआर रहमान के कंपोज न करने के दावे पर सिंगर ने बता दिया सच....
नई दिल्ली। डैनी बॉयल के निर्देशन में बनी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर साल 2008 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के साथ-साथ गाने भी काफी हिट हुए थे। यहां तक कि जय हो को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। एआर रहमान को भी इस गाने को कंपोज करने के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था।
क्या एआर रहमान ने नहीं कंपोज किया जय हो?
जब इस गाने को ऑस्कर में जगह मिली थी, तब यह खूब चर्चा में रही थी। इसने एआर रहमान की किस्मत भी चमका दी थी। अब सालों बाद एक बार फिर ये गाने खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह राम गोपाल वर्मा का हालिया बयान है। हाल ही में, राम गोपाल ने दावा किया कि जय हो गाने को रहमान नहीं बल्कि सुखविंदर सिंह ने कंपोज किया है।
जय हो के कंपोजिंग पर आया सुखविंदर सिंह का रिएक्शन
जय हो गाने के लिरिक्स गुलजार ने लिखा था और सुखविंदर सिंह ने इसे गाया था। कंपोजिंग पर सवाल उठ रहा था कि क्या वाकई इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है या नहीं। अब सुखविंदर सिंह ने सच बता दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में सुखविंदर सिंह ने कहा- एआर रहमान ने गाने को कंपोज किया है। मैंने सिर्फ गाया है। राम गोपाल वर्मा जी कोई छोटी हस्ती तो नहीं हैं, शायद उन्हें कुछ गलत पता चला होगा। गुलजार साहब ने गाने के बोल लिखे थे। रहमान को यह पसंद आया, तब उन्होंने इसे जुहू स्थित मेरे स्टूडियो में कंपोज किया था। उन्होंने इस गाने को सुभाष घई जी को भी सुनाया था। उस समय तक मैंने यह गाना नहीं गाया था।
सलमान खान की फिल्म के लिए सिलेक्ट हुआ था गाना
सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह गाना पहले सलमान खान की फिल्म युवराज के लिए बानाया था। मगर सुभाष घई ने इसमें बदलाव करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि यह गाना उनकी फिल्म की कहानी पर फिट नहीं बैठता है। आगे सिंगर ने कहा- फिर वह चले गए और रहमान ने भी चले गए। मैं बहुत दुखी था। मैंने गुलजार साहब से 10-15 मिनट रुकने की विनती की। उन्होंने पूछा क्यों, तो मैंने जवाब दिया कि उन्होंने इसे बहुत अच्छा लिखा है, मुझे गाने की कोशिश करने दीजिए।
ऐसे स्लमडॉग मिलियनेर में गाने को मिली एंट्री
सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें युवराज में गाने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने फिर से इसे गाया और एआर रहमान को भेज दिया और फिर ऐसे उन्हें स्लमडॉग मिलियनेर में एंट्री मिली। बकौल सिंगर, मैंने इसे रहमान साहब के पास भेजा, जिन्होंने स्लमडॉग मिलियनेयर के निर्देशक डैनी बॉयल को इसे सुनने के लिए कहा। रहमान ने भी अपना वादा निभाया और युवराज फिल्म के लिए सुभाष जी को एक और गाना दिया।
सुखविंदर सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने सिर्फ आधे घंटे में इस गाने की रिकॉर्डिंग की थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही