जशपुर में खुला दिल दहला देने वाला हत्याकांड, आरोपी की 10 शादियों का खुलासा
जशपुरनगर। घर से कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर भागने के संदेह में आरोपी पति ने पत्थर से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। महिला आरोपी की दसवीं पत्नी थी। इससे पहले एक पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी पत्नी आरोपी के शराब के नशे और मारपीट किये जाने से डर कर भाग चुकी है।
मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेशा गांव का है। थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल को पुलिस को सुलेशा के कोटवार सर्वनाथ राम से सूचना मिली थी कि गांव के रोपाक्यारी नदी के किनारे के जंगल में एक महिला की सड़ी हुई लाश मिली है।
सूचना पर बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला की पहचान बसंती बाई के रूप में हई। पीएम रिपोर्ट में मृतिका के सिर में गहरे चोट के निशान पाएं जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्व बीएनएस की धार 103 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी पति के कई विवाह करने और पत्नी बसंती के साथ विवाद की बात पता चली। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति ढुलु राम (45) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
शक था पत्नी छोड़कर भाग रही है…
कुछ देर मामले को घुमाते रहने के बाद आरोपी ढुलू राम ने पत्नी की हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 17 अप्रैल को वह पत्नी बसंती बाई के साथ गांव में अपने भतीजे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया हुआ था।
यहां से घर लौटा तो पता चला कि शादी घर से उससे पहले आ कर पत्नी कपड़ा, चावल और खाने का तेल लेकर घर से निकली है। पत्नी के घर छोड़ कर भागने की आशंका पर आरोपी पत्नी का पीछा करते हुए रोपाक्यारी नदी के किनारे के जंगल में पहुंच गया।
यहां घर छोड़ने को लेकर आरोपी और बसंती बाई के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से बसंती पर वार कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट की वजह से बसंती की मौके पर ही मौत हो गई। शव को जंगल में पत्ते से ढंक कर आरोपित चुपचाप घर आ गया।
9 साल में 10 शादी
आरोपी ढुलू राम का कहना है कि उसने नौ साल के भीतर 10 शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी का निधन लगभग दो साल पूर्व हुआ है। बसंती उसकी 10 वीं पत्नी थी और उसने लगभग तीन साल पूर्व बसंती से विवाह किया था।
एक पत्नी के रहते हुए इतने सारी महिलाओं से विवाह रचाने के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी ढुलू राम का कहना है कि महिला से उसका संपर्क होता गया और वह एक के बाद एक विवाह करता गया। किसी महिला से तीन माह तो किसी के साथ छह माह रह कर उन्हें छोड़ दिया करता था।
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण