शिल्पा शिंदे ने Asim Riaz के झगड़े पर प्रतिक्रिया दी, कहा....
स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ऑन एयर हो गया है। इस बार इसका जो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है वह आसिम रियाज है। शो में उनकी अभिषेक कुमार के साथ काफी लड़ाई हुई और साथ ही होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी उनकी बहस हुई। इसके बाद आसिम ने खुद इस शो से बाहर जाने का फैसला कर लिया था।
उनकी लड़ाई पर एक्टर कुशाल टंडन समेत कई लोगों ने रिएक्ट किया। अब 'खतरों के खिलाड़ी 14' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने भी इस पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में आसिम को लेकर बात की है और साथ ही उनके सपोर्ट में भी आई हैं।
आसिम को किया गया शो में बुली
आसिम और शिल्पा का शो में अच्छा बॉन्ड देखने को मिला। उन्होंने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि आसिम को शो के दौरान परेशान किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, उनको काफी उकसाया भी गया। ऐसे में फिर उनका रिएक्शन देखने को मिला।
शिल्पा ने आसिम से कही थी ये बात
इसके आगे बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि कुछ भी नहीं हुआ था। आप के सिर से पानी ऊपर चला जाता है। डाउन-टू-अर्थ होना चाहिए। एक बंदा एक तरफ और बाकी एक झुंड है, उसको भड़काया गया, क्योंकि वे उसके स्वभाव को जानते थे।
सब लोग सक्सेस हैंडल नहीं कर पाते। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मैंने उसे बार-बार बोला कि वो चुप रहे, बहस न करे। उसका स्वभाव और फिर भी उसे धमकाया और उकसाया गया।
आसिम को नहीं थी रिएक्ट करने की जरुरत
इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि इस शो में उन्हें बिग बॉस जैसा बिहेव नहीं करना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह आक्रामक नहीं, बल्कि बातूनी थे। उन्हें ज्यादा बोलने की आदत है ऐसे में उन्हें चुप करवाना पड़ता है। लास्ट में शिल्पा ने कहा कि उन्हें इस मुद्दे को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं थी।
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा