ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एसईसीएल का कदम: 12 नए इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई शुरुआत
बिलासपुर. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय के रोड परिवहन बेड़े में आज 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शामिल किए गए । इस हेतु मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में आज एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एवं हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी विभागाध्यक्षों, अधिकारी- कर्मचारी की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन वर्षों की अवधि के लिए किराए पर लिया गया है और इन्हें एसईसीएल मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने मुख्यालय एवं परिचालन क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब तक एसईसीएल में कुल 48 इलेक्ट्रिक वाहन लगाए जा चुके हैं और इन 12 नए वाहनों के शामिल होने से यह संख्या बढकऱ 60 हो गई है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पहल एसईसीएल की दीर्घकालिक सतत विकास रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा, एसईसीएल में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत हमारे परिचालन को अधिक हरित और सतत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एक उत्तरदायी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के रूप में हम पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाकर एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं। इन वाहनों की को भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (त्रद्गरू) पोर्टल के माध्यम से अनुबंधित किया गया है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में