'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना का धमाकेदार होली गाना, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' का लगातार बज बना हुआ है. लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. कुछ दिन पहले आए फिल्म के टीजर और पोस्टर ने लोगों को दीवाना बना दिया है. अब नया गाना बम बम भोले, जिसमें सलमान और रश्मिका दिख रहे हैं, होली का धमाकेदार एंथम बन गया है. इसी बीच रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने के शूट के कुछ खास बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.
होली के रंगों में डूबी रश्मिक मंदाना
रश्मिका ने लिखा- 'एक छोटा सा होली सरप्राइज, बस आपके लिए! बम बम भोले...सिकंदर के पहले दिन की शूटिंग और ये हैं मेरे कुछ पसंदीदा मोमेंट्स इस गाने पर काम करते हुए.'तस्वीर में हाल ही में रिलीज हुए गाने 'बम बम भोले' के 'बिहाइंड द सीन' की झलक है, जिसमें रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं, चारों तरफ रंगों की धूम मची है. इस पोस्ट ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
फैंस एक्साइटेड
'सिकंदर' को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है और फैंस की उत्सुकता और बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है. सलमान खान ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं,जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ कई और बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे.
वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम जैसाकर्रा में किया इंदरू केंवट नेचर पार्क का लोकार्पण
वन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत: वन मंत्री कश्यप
रघुनाथ नेताम ने धान उपार्जन व्यवस्था पर जताया संतोष : 70 क्विंटल धान का किया उपार्जन
अधिकाधिक अस्पतालों और डॉक्टर्स को जोड़ें आयुष्मान योजना से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर किया नमन
रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु बिलासपुर संभाग के 850 तीर्थयात्री भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से अयोध्याधाम रवाना
सहकारी संस्थाएं किसानों को सशक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
क्रिकेट फैंस के लिए खास: विराट कोहली ने 53वां शतक जड़ा, सचिन का रिकॉर्ड टूट गया
भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा