रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने किया कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय भोपाल का भ्रमण
भोपाल : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से रवांडा (अफ्रीका) से आए प्रतिनिधिमंडल एवं यूएनएफपीए सदस्यों ने आज शासकीय कैलाशनाथ काटजू चिकित्सालय, भोपाल का भ्रमण किया। रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल की स्वच्छता, आधुनिक सुविधाओं, समर्पित स्टाफ और नवजात शिशु स्वास्थ्य के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से “ह्यूमन मिल्क बैंक” की पहल को अभिनव और प्रेरणादायक बताया तथा इसे रवांडा में लागू करने योग्य मॉडल बताया। नोडल अधिकारी डॉ. रचना दुबे ने बताया कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल में डॉ. फ्रांस्वा रेगिस सायिज़ा, डायरेक्टर (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम इकाई, रवांडा बायोमेडिकल सेंटर), सुएस्परेंस नडेंगा, सुमेरी क्लेयर इर्यान्यावेहरा (यूएनएफपीए रवांडा) सहित यूएनएफपीए मध्यप्रदेश के सुनील थॉमस एवं अनुराग सोनवलकर शामिल रहे। नोडल अधिकारी डॉ. दुबे ने टीम को अस्पताल की विभिन्न इकाइयों — “शक्ति” प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी सेंटर, एएनसी/पीएनसी वार्ड, मानव मिल्क बैंक और लेबर रूम का अवलोकन कराया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. बलराम उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
BJP जॉइन करने की खबरों पर भड़के संजय सिंह, बोले—जनता नहीं करेगी माफ
बार-बार भूख लगना भी फाइबर की कमी का इशारा
भंडारा में दर्दनाक एक्सीडेंट—शादी से लौट रहे लोगों की कार ट्रक से टकराई, 5 की मौत
रविचंद्रन अश्विन ने बताया—मैच टर्निंग पॉइंट क्या रहा
मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर सस्पेंस, प्लेइंग 11 में हो सकते हैं शामिल
AAP में सियासी भूचाल—राघव चड्ढा बोले- दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला, BJP में होंगे शामिल
भोपाल-इटारसी-जबलपुर समेत कई शहरों को तोहफा, पीएम मोदी देंगे 2 अमृत भारत ट्रेन
हाई-प्रोफाइल स्टार्स नहीं निभा पाए उम्मीदों का दबाव
तपती गर्मी से राहत: स्कूलों में पहले ही कर दी गई समर वेकेशन की घोषणा