सड़क हादसा; दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की हुई मौत
नियमों के विपरीत और हेलमेट बैगेर वाहन चलाने से इन दिनों मोटरसाइकिल चालकों को उनके ही गलतीं का खामियाजा जान देकर चुकानी पड़ रही है। जिसमे चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में बीती रात पंडरीपानी लक्ष्मी मंदिर मोड़ में आमने सामने दो बाइक में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छपरा, बिहार का रहने वाला था और एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड, जामगांव के रूप में हुआ है।
जानकारी के हादसा मंगलवार रात करीब 9:30 उपेंद्र सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से वापस आ रहा था। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र गजमार पहाड़ के पीछे पंडरीपानी लक्ष्मी मंदिर के पास मोड़ में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में उपेंद्र सिंह सहित उनकी बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया।
घटना के दौरान उपेंद्र सिंह को सिर और पेट में गंभीर चोटें आई थीं। आनन-फानन में उन्हें मेट्रो अस्पताल लाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिंदल फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। आज तड़के सुबह जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उपेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना ने उपेंद्र सिंह के परिवार और सहकर्मियों को शोक में है। बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जिला अस्पताल में पहुंचने से परिसर में गहमागहमी का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुट चुकी है।
पीडीएस चावल खाली करने आए ट्रक ने तोड़ा घर का बाउंड्री, दो पुलिसकर्मियों का बाइक भी क्षतिग्रस्त, रात में वार्ड नंबर 28 में वाहन आया था चावल खाली करने, ट्रक की ठोकर से बाउंड्री और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त होने पर घर के अंदर मौजूद किराए में रहने वाले पुलिसकर्मियों का परिवार हुआ भयाक्रांत।घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव