सड़क हादसा : ट्रक और बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों मृतक ग्राम ढेकुना, तहसील सिमगा के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात लगभग 10 बजे बाइक की पीछे से आ रही ट्रक के साथ टक्कर हो गई। ये तीनों युवक मोटरसाइकिल से ग्राम लिमतरा से अपने घर ढेकुना जा रहे थे।
अमित डहरिया ने रायपुर ले जाते समय तोड़ा दम
जानकारी के मुताबिक, ढेकुना ओवर ब्रिज नेशनल हाईवे पर ढेकुना के पास एक खराब ट्रक खड़ा था, जिसको क्रॉस करते समय पीछे से आ रहे ट्रक (ट्राला) ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ज्योध्याप्रसाद व उसके मामा का लड़का राकेश बंजारे की मृत्यु मौके पर ही हो गई। राकेश का दोस्त अमित डहरिया ने रायपुर ले जाते समय धरसींवा के पास दम तोड़ दिया।
गांव में पसरा मातम
इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना किसी ने फोन से पुलिस को दी जिसके बाद नांदघाट पुलिस थाना की दुर्घटना मित्र टीम के सदस्य मनीष कुमार शुक्ला व अन्य मौके पर पहुंची।
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल