शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग पर ऋचा चड्ढा ने कहा.....
संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' के सोशल मीडिया पर चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं. कोई 'हीरामंडी' की तारीफों में पुल बांध रहा है, तो कोई सीरीज में एक्टर्स की एक्टिंग और अन्य चीजों में नुक्स निकाल रहे हैं. 'हीरामंडी' में 'आलमजेब' का किरदार निभाने वालीं शर्मिन सहगल सबसे ज्यादा क्रिटिसाइज हो रही हैं. शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग पर अब तक ज्यादातर 'हीरामंडी' के स्टार्स बात कर चुके हैं, वहीं अब ऋचा चड्ढा ने भी इसपर अपना रिएक्शन दिया है. ऋचा चड्ढा का शर्मिल सहल की ट्रोलिंग पर कहना है कि यह ऑडियंस का हक है...!
ऋचा चड्ढा की बात ने किया हैरान!
'हीरामंडी' में 'लज्जो'' का किरदार निभाने वालीं ऋचा चड्ढा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है. जहां उन्होंने शर्मिन सहगल के एक्टिंग स्किल्स को क्रिटिसाइज करने वाले सवाल पर जवाब दिया है. ऋचा का कहना है- 'मुझे सच में ऐसा लगता है कि यह ऑडियंस का हक है. यह ऑडियंस का हक है कि वह शो को पसंद करें या ना करें. आपको परफॉर्मेंस पसंद आती है, आपको परफॉर्मेंस नहीं भी पसंद आती है.'
ऋचा चड्ढा ने ट्रोलिंग पर की बात
ऋचा चड्ढा ने साथ ही कहा- लेकिन आज क्या हो रहा है, मुझे क्या लगता है कि सोशल मीडिया के जमाने में लोग जब ट्रोल करना शुरू करते हैं, मीम्स बनाने शुरू कर देते हैं, यह सब करना थोड़ा हर्टफुल तो होता है. मुझे लगता है सभी के लिए होता है. हमें किसी से भी अनकाइंड नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं है कि कल आपके साथ नहीं हो सकता. और हर कोई इंसान है.
मां बनने वाली हैं ऋचा चड्ढा
बता दें, ऋड्ढा जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने साल 2024 के शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी थी. ऋचा चड्ढा और अली फैजल ने एक खूबसूरत के साथ फैंस के साथ जल्द ही पैरेंट्स बनने की गुडन्यूज शेयर की थी.
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम