रानी कमलापति-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस रद्द, मिलेगा पूरा रिफंड
भोपाल । वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रहेगी। इसके लिए यात्री 3 जनवरी का पूरा रिफंड ले सकते है। दरअसल, 03 जनवरी को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। वंदे भारत से यात्रा करने वाले यात्री इसका पूरा रिफंड ले सकते हैं। मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ट्रेनों की स्थिति है। दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेने कई घंटे देरी से चल रही है। इसके चलते ही बुधवार को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 3 जनवरी को गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। तीन जनवरी को गाड़ी में यात्रा करने टिटक बुट कराने वाले यात्रियों को रेलवे फुल रिफण्ड देगा। रेलवे बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार दिनांक 3 जनवरी को गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। इस दिन इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्री फुल रिफंड ले सकते हैं।
मध्य प्रदेश से AAP विधायक की गिरफ्तारी, रेप केस में फंसे पठानमाजरा
7% ग्रोथ का अनुमान, लेकिन मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ऐतिहासिक दफ्तर अब 28 मार्च तक होगा खाली, एस्टेट विभाग का आदेश
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
एलपीजी की किल्लत, सिलेंडर बुकिंग में देरी से उपभोक्ता परेशान
16000 करोड़ की डील पर सोशल मीडिया में हलचल