राजधानी में कानून व्यवस्था पर सवाल: थाईलैंड से रायपुर आए युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी के सामने पीटा गया
Raipur: आजाद चौक इलाके में बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी की। कार चलाने को लेकर मामूली विवाद पर एक युवक को उसकी पत्नी के सामने जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी और चले गए। इस दौरान कई लोग मौजूद थे। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।
पत्नी के साथ आया था रायपुर
पुलिस के मुताबिक कबीर नगर इलाके में रहने वाला संदीप सिंह थाईलैंड में ट्रेवल्स एजेंसी चलाता है। 19 जुलाई को वह रायपुर में अपनी पत्नी व अन्य रिश्तेदार के साथ कार से जयस्तंभ चौक की ओर गए। रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान राजकुमार कॉलेज के पास पीछे से आ रही कार सीजी 04 एनवी 0659 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।
सही ढंग से गाड़ी चलाने को कहने पर भड़के
पीड़ित ने अपनी क्षतिग्रस्त कार को रोककर दूसरे कार वाले को सही ढंग से गाड़ी चलाने के लिए कहा। इतने में कार सवार चंद्रप्रकाश तिवारी और अन्य तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस दौरान संदीप की पत्नी व अन्य लोग भी कार में थे। इसकी शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बताया जाता है कि पीड़ित को आरोपी लगातार धमका रहे थे।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल