पीएम मोदी ने लॉन्च की 'मुफ्त बिजली' योजना
Muft Bijli Yojana सौर ऊर्जा (Solar Energy) को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार (Modi Government) प्रतिबद्ध है और इसी के तहत इस साल अंतरिम बजट में एक करोड़ घरों की छत पर सोलर प्रणाली लगाने की सरकारी योजना की घोषणा की गई थी। तब उसका नाम सूर्योदय योजना रखा गया था लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। इसका नाम अब 'पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना' कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को खुद इस योजना को बढ़ावा देते सोशल मीडिया साइट X पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ''आइए सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा दें। मैं सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे https://pmsuryaghar.gov.in/ पर अप्लाई कर पीएम - सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत बनाएं।''
मोदी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा 2024 के अंतरिम बजट में की थी जिसका उद्देश्य देश भर में 1 करोड़ से अधिक घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली बिल को कम करना है। आइए जानते हैं कि यह योजना आखिर है क्या और उपभोक्ता इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।
योजना के फायदे
सरकार 1 किलोवाट क्षमता तक के सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देगी। लाभार्थी हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का उत्पादन और उपयोग कर सकेंगे। इससे बिजली बिल में काफी कमी आएगी।
खुद की सौर ऊर्जा उत्पादन से बिजली आपूर्ति पर निर्भरता कम होगी, खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में जहां ग्रिड बिजली अनियमित है।
सौर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। इस योजना से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
सरकार सोलर पैनलों के रखरखाव और मरम्मत के लिए सहायता प्रदान करेगी। अतिरिक्त बिजली उत्पादन को ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी की जा सकती है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा