केजरीवाल को इंसुलिन नहीं देने के विरोध में पार्टी की डॉक्टर इकाई ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और 23 दिनों तक उन्हें इंसुलिन नहीं देने के विरोध में पार्टी की डॉक्टर इकाई ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है, इसकारण बिना सबूत के केजरीवाल को जेल में रखाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। जनता भाजपा को अत्याचार का जवाब अपने वोट से देगी।
श्री कुमार ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कई सुविधाएं दी हैं। उन्होंने दिल्ली की बहनों को बस में मुफ़्त यात्रा की सुविधा दी, लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली-पानी दिया, सरकारी स्कूलों और अस्पताल को शानदार किया, उस मुख्यमंत्री को भाजपा ने षड़यंत्र करके जेल में डाल दिया है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अपने वोट से देने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है, उन्हें 23 दिन तक इंसुलिन क्यों नहीं दी गई ? आखिर बिना किसी सबूत और बरामदगी के दिल्ली के बेटे केजरीवाल को जेल में क्यों रखा हुआ है? भाजपा श्री केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली की जनता को परेशान कर रही है।
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात