तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक सवार व्यवसायी को रौंद
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यवसायी को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. युवक की मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.यह घटना तखतपुर नगर के मंडी चौक के पास की है। बाइक सवार युवक सब्जी-भाजी बेचने के लिए बाजार जा रहा था। इस दौरान हाईवा चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा