यूपी में अब12वीं के मैथ्स व बायोलॉजी का पेपर लीक हुआ!
आगरा । यूपी में अब 12वीं के मैथ्स और बायोलॉजी का पेपर पेपर लीक हो गया है। जांच में पता चला है कि ये पेपर 29 फरवरी को आगरा से परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इन पेपरों की फोटो अपलोड कर दीं। अब इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले मैथ्स और बॉयोलाजी के पेपर आगरा से वॉट्सएप पर शेयर किए गए। पेपर सोशल मीडिया पर शेयर होते ही प्रशासन हरकत में आ गया। परीक्षा के बीच पेपर लीक होने पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं।
ये आदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्याकांत शुक्ला ने दिए हैं। आरोपी का नाम विनय चौधरी बताया जा रहा है। आरोप है कि विनय चौधरी ने वॉट्सएप ग्रुप पर सेकंड पाली की परीक्षा का पेपर वायरल किया था। एग्जाम के बीच गणित का पेपर वॉट्सएप पर शेयर किया गया था। इस मामले को लेकर आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार की शिकायत पर फतेहपुर सीकरी में एफआईआर दर्ज की गई है।
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी