नई शॉटगन 650 भारतीय बाजार में उतारी
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड कंपनी ने अपनी नई शॉटगन 650 उतार दी है। नई बाइक को कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन- शीट मेटल ग्रे, प्लाज़्मा ब्लू, ग्रीन ड्रिल और स्टेंसिल व्हाइट में पेश किया है। बाइक की कीमत 3,59,430 रुपये से शुरू होकर 3,73,000 रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। मेटल ग्रे की कीमत 3,59,30 रुपये, प्लाज़्मा ब्लू और ग्रीन ड्रिल की कीमत 3,70,138 रुपये और स्टेंसिल व्हाइट की कीमत 3,73,000 रुपये एक्स शोरूम है। रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 में 648सीसी, एयर-ऑयल कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 46बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह बाइक लगभग 22 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ को सपोर्ट करने वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। इस बाइक में गोल हेडलाइट, स्प्लिट सीट, गोल टेललाइट के साथ टर्न इंडिकेटर्स और ड्यूल पी-शूटर एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें टियरड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, रियर-स्वेप्ट हैंडलबार और रियर-सेट फुटपेग की सुविधा है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने