दूसरों की इन वस्तुओं का उपयोग कभी न करें
अगर आपको भी दूसरों की चीजें मांग कर इस्तेमाल करने की आदत है तो इसे छोड़ दें। यह आपके लिए मुसीबत और बदकिस्मती ला सकती हैं। इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा होती है। दूसरों की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका अगर आप उपयोग करते हैं तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है। इसलिए इनके प्रयोग से बचने की सलाह दी जाती है।
घड़ी: कहा जाता है कि दूसरों की घड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए माना जाता है कि दूसरे की पहनी घड़ी को पहनने से उसका बुरा समय आपके साथ शुरू हो सकता है।
कपड़े: किसी के पहने हुए कपड़े पहनने से दुर्भाग्य आता है। इसलिए किसी के पहने कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
अंगूठी: बात सिर्फ रत्नों वाली अंगूठी की ही नहीं है किसी भी धातु की अंगूठी अगर आप दूसरों से अदल-बदल कर पहनते हैं तो अपने लिए मुश्किलों को खड़ा कर रहे हैं।
चप्पल: अक्सर किसी की पहनी हुई चप्पल या जूते भी हम पहन लेते हैं यह आदत आपको दरिद्रता का शिकार बना सकती है। कहा जाता है कि अगर आप किसी और की चप्पल पहनते हैं तो उसके संघर्ष अपने ऊपर ले लेते हैं।
कंघा: यह बात सेहत के लिहाज से तो कही ही जाती है लेकिन किस्मत की दृष्टि से भी कंघे का इस्तेमाल गलत है। ना सिर्फ कंघे बल्कि जो भी सामग्री सिर से संबंधित है वह शेयर नहीं करना चाहिए।
पेन: किसी के पेन या पेंसिल अगर आप लेतें है तो उसे वापस लौटाएं। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक और करियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500
मवेशी को लेकर शुरू हुई कहासुनी बनी खून-खराबा, 5 लोगों ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा वार
विशेषज्ञ बोले– प्राकृतिक भूकंप या मानव निर्मित विस्फोट, जांच जारी