पुलिस पार्टी पर नक्सली हमला, जवाबी कार्रवाई में एक माओवादी ढेर...
नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में कल करीब एक हजार की संख्या में पुलिस के जवानों ने धावा बोला था। उन्हें सूचना मिली थी की जंगल के भीतर बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इस सूचना के बाद नारायणपुर एसपी के निर्देश पर बस्तर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के करीब एक हजार जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। पुलिस जैसे ही जंगल के भीतर दाखिल हुई, नक्सलियों ने उनपर फायरिंग खोल दिया जिसके बाद दोनों ही तरफ से कई घंटो तक गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ के बाद जब मौके की तलाशी ली गई तो सात नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से माओवादियों के शव के साथ बड़े पैमाने पर हथियार और दूसरे सामान जब्त किये। इस एनकाउंटर के बाद आज जब पुलिस पार्टी वापस मुख्यालय लौट रही थी तभी रास्ते में एक बार फिर से नक्सलियों ने उन्हें घेरने की कोशिश की और उनपर फायरिंग खोल दिया। वही इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक और नक्सली को मार गिराने में कामयाबी हासिल की हैं।
भारत-ब्राजील ट्रेड डील: 2030 तक 30 अरब डॉलर का लक्ष्य, चीन पर निर्भरता कम होगी..
दिल्ली हाई अलर्ट पर: आतंकी साजिश की आशंका, धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक इलाकों की सुरक्षा कड़ी
J&K और पंजाब को दहलाने की थी साजिश….. अलग-अलग स्थानों पर मिली संदिग्ध IED, बढ़ाई सुरक्षा
आज दो बड़े मैच खेलेगी टीम इंडिया.. बांग्लादेश को लड़कियां और SA को लड़के सिखाएंगे सबक
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई