मुंबई इंडियंस की शबनीम इस्माइल ने डाली WPL इतिहास की सबसे तेज गेंद
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से धूल चटाई। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 192 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी।
भले ही इस मैच में मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन मुंबई टीम की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने WPL में इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका की शबनम ने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस तरह उन्होंने फ्रेंचाइजी को भी खुश किया, क्योंकि उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जो कि सही साबित होती हुई नजर आ रही हैं।
शबनीम इस्माइल ने रफ्तार से बरपाया कहर, फेंकी WPL इतिहास की सबसे तेज गेंद
दरअसल, 35 साल की शबनीम इस्माइल खतरनाक बाउंसर से विरोधी टीम के बैटर्स की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं। वह बैटर्स के दिलों में खौफ पैदा करती हैं। तेज गेंदबाज के अलावा वह शानदार फील्डर भी हैं, जिस वजह से मुंबई इंडियंस ने उन्हें ऑक्शन में 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई, आरसीबी ने भी रुचि दिखाई थी, लेकिन अंत में मुंबई ने बाजी मारते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।
इसके बाद WPL 2024 के 12वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शबनीम इस्माइल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी, जिसकी रफ्तार 132.1 किमी प्रति घंटे की थी। उनके सामने दिल्ली टीम की तरफ से क्रीज पर मेग लेनिंग थी। मुंबई इंडियंस की गेंदबाज ने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद को 132.1 किमी प्रति घंटे की रिकॉर्ड रफ्तार के साथ फेंका, जो डॉट बॉल रही।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर