सभी बैंक कस्टमर्स के लिए बदल जाएगी पैसा डिपॉजिट करने की लिमिट
अगर आप भी अक्सर बैंक में पैसा जमा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने रीजनल रूरल बैंक (RBI) के अलावा ट्रेडिशनल बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में थोक जमा की परिभाषा में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव के तहत अब ग्राहक 3 करोड़ तक की जमा या एफडी कर सकेंगे. अभी तक यह लिमिट दो करोड़ रुपये की थी. इस बदलाव का मकसद बैंकों में जमा होने वाली बड़ी रकम को आसानी से दो हिस्सों में बांटना है.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की वेबसाइट के अनुसार अभी बड़ी जमा राशि की सीमा 2 करोड़ रुपये है. अगर यह बदलाव लागू होता है तो यह लिमिट 2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो जाएगी. रिजर्व बैंक ने कहा है कि बैंक बड़ी जमा पर अलग-अलग ब्याज दे सकते हैं. यह इस पर निर्भर करेगा कि बैंक को पैसों की कितनी जरूरत है और वे किस तरह से अपने लेन-देन का मैनेजमेंट करना चाहते हैं.' इन बदलावों को बैंकिंग नियमों को बदलते बाजार के हिसाब से ढालने के लिए किया जा रहा है.
जमा राशि पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा
एक्सिस बैंक के डिप्टी एमडी राजीव आनंद ने इस प्रस्ताव के बारे में कहा कि बड़ी जमा राशि की लिमिट बढ़ाकर 2 करोड़ से 3 करोड़ करना अभी बहुत जरूरी नहीं है. यह महज परिभाषा को बदलने जैसा है. इसलिए जमा राशि या लोन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा, अभी ऐसा लग रहा है कि मार्केट दो हिस्सों में बंटा हुआ है. एक तरफ लॉन्ग टर्म बॉन्ड मार्केट में काफी तेजी है. दूसरी तरफ, अगर आप एक साल तक की जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर को देखें, तो वो अभी भी काफी ज्यादा है.
कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कल से आयोजित दो दिवसीय “एग्री टेक मिलन” में शामिल होंगे पांच सौ से अधिक पूर्व विद्यार्थी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा— देश को गुमराह करना उनकी आदत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विधायक देवेन्द्र जैन के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए
विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के समन्वय से आमजन को पहुंचे अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ : आयुष मंत्री परमार
स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक होना जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
चिकित्सकों के संवेदनशील व्यवहार से मरीजों की आधी तकलीफ़ हो जाती है दूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी ने 140 उम्मीदवार तय किए, सूची जल्द जारी होने के संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को बरही के किसान सम्मेलन में होंगे शामिल
चुनावी खर्च में बीजेपी सबसे आगे, बिहार में कांग्रेस से चार गुना ज्यादा रकम खर्च