मोहम्मद शमी ने जिम में शुरू की ट्रेनिंग
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्रिकेट एक्शन में वापसी की तरफ कदम बढ़ाए हैं। 33 साल के तेज गेंदबाज ने वनडे वर्ल्ड कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है।
शमी ने हाल ही में गेंदबाजी का अभ्यास शुरू किया था और अब उन्होंने जिम में ट्रेनिंग करने का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। स्टार तेज गेंदबाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ''वापसी की चाह मेरी सबसे मजबूत आत्म-विश्वास को बढ़ावा देती है।''
मोहम्मद शमी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में नजर आ रहा है कि मोहम्मद शमी ने जिम में काफी वेट ट्रेनिंग की। उन्होंने इस दौरान अपनी पीठ और पूरी बॉडी का वर्कआउट किया। क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा तेज गेंदबाज को वर्कआउट करते देख खुश हुए और एक से बढ़कर एक कमेंट्स दिए।
एक यूजर ने कमेंट किया, ''जल्द वापस आओ साहब।'' वहीं, एक यूजर ने कहा, ''भाई 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है।'' एक यूजर ने कमेंट किया, ''भाई आप जल्दी ठीक होकर मैदान में लौट आओ।'' इसके अलावा फैंस जल्द ही मोहम्मद शमी की क्रिकेट मैदान में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
एड़ी की चोट से जूझे शमी
बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी एड़ी की चोट से परेशान रहे। शमी की चोट इतनी गंभीर रही कि उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा। इस साल की शुरुआत में शमी की सर्जरी हुई, जिसके कारण वह आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 7 मैचों में 24 विकेट चटकाए थे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 मार्च 2026)
एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन
राज्यसभा चुनाव से पहले एमपी की सियासत गरम, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की चिंता
चुनाव खर्च में बीजेपी सबसे आगे, 146.71 करोड़ खर्च कर 89 सीटों पर मिली जीत
‘घबराने की जरूरत नहीं’, लोकसभा में भरोसा दिलाया हरदीप पुरी ने