लिवर डोनेशन के लिए नाबालिग बेटी को मिली हाईकोर्ट से मंजूरी
इंदौर में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे पिता को उसकी नाबालिग बेटी नया जीवन देगी। बेटी को अपने पिता को लिवर देने की अनुमति हाईकोर्ट से मिल गई। जल्दी ही बेटी का लिवर पिता के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाएगा।पिता शिवनारायण बाथम का लिवर खराब हो गया था। उन्हें कोई डोनर भी नहीं मिल रहा था। बेटी लिवर देने के लिए तैयार थी, लेकिन नाबालिग होने के कारण कानूनी अड़चन आ रही थी। इस कारण मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। 13 जून को इस मामले में याचिका दायर की गई थी।
शिवनारायण को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटी प्रीति का लिवर डोनेशन के लिए चेकअप हुआ। उसका ब्लड ग्रुप मैच हो गया। अन्य रिपोर्ट भी ठीक रही और मेडिकल बोर्ड ने लिवर डोनेशन के लिए प्रीति को योग्य पाया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने भी इसकी अनुमति दे दी। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने भी अनुमति दे दी। गुरुवार सुबह इस केस के लिए वर्चुअल सुनवाई हुई।
शिवनारायण की पांच बेटियां है। प्रीति सबसे बड़ी बेटी है। वह अपने पिता को लिवर डोनेट करना चाहती थी। उसके बालिग होने में दो माह का समय है, लेकिन लिवर ट्रांसप्लांट के लिए इतने समय तक रुका नहीं जा सकता था। शिवनारायण की हालत लगातार खराब हो रही थी। उनके शरीर में सूजन भी आ रही थी। इस वजह से मामला अनुमति के लिए हाईकोर्ट पहुंचा। अब डाॅक्टरों की टीम एक बार फिर सारी जांचें करेगी और प्रीति का लिवर पिता को दिया जाएगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि