अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पर भारत की माननीया राष्ट्रपति का संदेश
नई दिल्ली। भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हर वर्ष 8 मार्च को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-
‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
यह दिवस महिलाओं की उपलब्धियों के सम्मान, महिला-पुरुष समानता और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दिवस महिलाओं के लिए अवसर की समानता तथा जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्हें सशक्त बनाने के अभियान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। महिलाओं को आज भी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन पर विचार करने और उनका समाधान करने की जरूरत है।
आज महिलाएं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, अंतरिक्ष, सशस्त्र बलों और खेल सहित सभी क्षेत्रों में नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं। इसकी एक झलक इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति के भव्य प्रदर्शन और नेतृत्व में देखने को मिली।
मैं महिला दिवस के सफल आयोजन की कामना करती हूं और महिलाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे